फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिताओं के टूर्नामेंट डायरेक्टर बने सुमित गोयल

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। मजखाली निवासी व उत्तराखंड राज्य टेनिस संघ के महासचिव सुमित गोयल को देहरादून में आयोजित होने वाली अंतरराष्ट्रीय टेनिस प्रतियोगिताओं का टूर्नामेंट डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

सुमित गोयल ने बताया कि आईटीएफ (जूनियर) इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन की जूनियर प्रतियोगिता 15 से 20 मार्च तक शांति टेनिस अकादमी, देहरादून में आयोजित की जाएगी। इसके बाद ईटीएफ (सीनियर) प्रतियोगिता 21 से 25 मार्च तक परेड ग्राउंड टेनिस कोर्ट्स, देहरादून में खेली जाएगी। उन्होंने बताया कि इन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नौ देशों के लगभग 250 टेनिस खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। सुमित गोयल को टूर्नामेंट डायरेक्टर नियुक्त किए जाने पर चारू शर्मा, हिमांशु उपाध्याय, प्रभात मेहता, अरविंद साह, गौरव पांडे, गोपाल बावड़ी और डॉ. महिराज मेहरा सहित कई लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


फोटो 11 एएलएम 13 पी- सुमित गोयल। स्रोत : स्वयं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें