अल्मोड़ा। जय मां विंध्यवासिनी की ओर से आयोजित स्नूकर प्रतियोगिता में प्रतिभाओं बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। इसमें सुमित और अदनान विजेता बने।
प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर निगम महापौर अजय वर्मा ने किया। उन्होंने खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के दौरान कई रोमांचक और कड़े मुकाबले देखने को मिले। शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सुमित और अदनान ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। इस मौके पर पार्षद विकास कुमार, किंशुक भसीन, पीयूष, हिमांशु साह, मज्जू पवार, रिंकू सिंह और विनीत बंसल आदि मौजूद रहे। संवाद