द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। बिपिन त्रिपाठी कुमाऊं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीटीकेआईटी) द्वाराहाट में 77 यूके वाहिनी एनसीसी अल्मोड़ा की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविर में महेश सिंह सलाल, हिमांशी सहदेव, हर्ष तिरुवा और लक्षिता पंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कमान अधिकारी कर्नल जितेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के लगभग 500 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं। 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटों को ड्रिल स्क्वायर टेस्ट, 22 रायफल फायरिंग, फील्ड क्राफ्ट, बैटल क्राफ्ट, जजिंग डिस्टेंस, नेतृत्व विकास एवं व्यक्तित्व निर्माण का प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही ड्रोन संचालन तथा उसके व्यावहारिक उपयोगों की जानकारी भी प्रदान की गई।
युवा आपदा मित्र एवं एसडीआरएफ टीम ने आपदा प्रबंधन पर विशेष प्रशिक्षण देकर आपात परिस्थितियों में प्रभावी कार्यप्रणाली से अवगत कराया। विभिन्न वर्गों में महेश सिंह सलाल, हिमांशी सहदेव, हर्ष तिरुवा और लक्षिता पंत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आयोजकों ने कैडेटों को रक्तदान के महत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति भी जागरूक किया।