फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुमीर, विक्रम, जगदीश रहे विजेता

विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता खिलाड़ी पुरस्कारों के साथ। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला खेल विभाग अल्मोड़ा की ओर से लक्ष्मी शिक्षा निकेतन दन्या में हुई दो दिवसीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में सुमीर कुमार, विक्रम, जगदीश विजेता रहे। समापन अवसर पर अव्वल रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

इसके अंतर्गत हुई अंडर 21 किलो भार वर्ग में में समीर कुमार विजेता, प्रवीन आर्या उपविजेता, 21 से 24 किलो भार वर्ग में विक्रम विजेता, सूरज उपविजेता, 24 से 28 किलो भार में जगदीश विजेता, सौरव उपविजेता रहे। इसके अलावा अन्य भार वर्ग में जगदीश, पंकज दलीप, भुवन, मोहित, दिनेश विजेता रहे।
खेल प्रशिक्षक हरीश सिंह चौहान ने बताया कि एससीपी के तहत के प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता का संचालन शिक्षक बसंत पांडे और चंद्रा जोशी ने किया। निर्णायक हरीश चौहान, मोहित नेगी, दीपक भट्ट, तुलसी थे। प्रधानाचार्य नवीन पांडे ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा में निखार आएगा।
विज्ञापन

हरीश चौहान ने चौहान ने बताया कि चयनित 25 बालक और 25 बलिकाओं का 15 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर हिलटॉप इंटरनेशनल एकेडमी, चगेठी में एक दिसंबर से शुरू होगा। इस मौके पर मनोज पंत, पूर्व प्रधान महेश जोशी, प्रधान डीके जोशी, मनोज जोशी, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी अशोक कुमार, भगवती प्रसाद, जगनाथ गोस्वामी, मोहन जोशी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें