फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ की खरीदारी में जुटी सुहागिन महिलाएं

विज्ञापन
करवाचौथ की खरीदारी करती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। पांच दिन बाद आने वाले करवाचौथ पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजार में करवाचौथ से संबंधित सामग्री आ गई है और महिलाएं पूजन सामग्री लेने में जुट गई हैं। सुहागिन महिलाएं अपने सुहाग की सलामती के लिए इस पर्व को धूमधाम से मनाती हैं।
विज्ञापन

वे बाजार से करवा के अलावा , सींक, छलनी, चूड़ी, मेहंदी, बिंदी और उपहार ले रही हैं। मालूम हो वट सावित्री पर्व की तरह ही पिछले कुछ सालों में पर्वतीय जिलों में भी करवाचौथ का पर्व काफी धूमधाम से मनाया जा रहा है। महिलाएं करवाचौथ के दिन निर्जल रहकर उपवास करती हैं और शाम को चंद्रमा दिखने पर पति के हाथ से जल ग्रहण कर व्रत तोड़ती हैं। सुहाग की आरती करने के बाद पति द्वारा फिर महिलाओं को उपहार भेंट किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें