लीज होल्डर एसोसिएशन की बैठक में भाग लेते ले. जनरल मोहन भंडारी, विधायक करन माहरा और अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
प्रापर्टी होल्डर्स एसोसिएशन की यहां हुई बैठक को संबोधित करते हुए केंटोमेंट सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक पूर्व ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी ने अब तक की प्रगति पर चर्चा की। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक सुझाव और समस्याएं रक्षा मंत्रालय की ओर से गठित एक्सपर्ट कमेटी को भेजने का भी आह्वान किया। साथ ही उन्होंने छावनी अधिनियम में संशोधन को जरूरी बताया। बैठक में विधायक करन माहरा ने भी भाग लिया।
बैठक में कहा गया कि अंग्रेजों ने छावनी क्षेत्र के गठन के साथ ही मनमाने कानून भी लोगों पर थोप दिए। कहा कि इन्हीं काले कानूनों को छावनी के नागरिक आज भी ढो रहे हैं। पूर्व ले. जनरल मोहन चंद्र भंडारी ने कैंट एक्ट पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कहा कि तमाम कोशिशों के बाद अब रक्षा मंत्रालय ने नागरिकों की तमाम समस्याओं के निराकरण को लेकर एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया है। यह कमेटी नागरिकों की समस्याओं को सुनेगी, विधायक करन माहरा ने भी लोगों से अधिक से अधिक सुझाव और समस्याएं कमेटी को भेजने का आह्वान किया। बैठक में भुवन चंद्र शाह, कैलाश पांडे आदि ने भी विचार रखे।