फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरंतर परिश्रम से ही मिलती है सफलता

Mon, 12 Oct 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआईसी अल्मोड़ा के पुरातन छात्र और आर्मी बरेली क्षेत्र के कमान अधिकारी मेजर जनरल विनोद प्रकाश सिंह भाकुनी ने कहा कि निरंतर परिश्रम करने से ही व्यक्ति को सफलता मिलती है। उन्होंने लक्ष्य प्राप्ति के लिए विद्यार्थियों से एकाग्रचित्त होकर पढ़ाई करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


मेजर जनरल भाकुनी ने सेना में जाने के इच्छुक प्रतिभावान छात्रों को मुफ्त में कोचिंग देने की बात कही। उन्होंने कहा कि यदि छात्रों में आगे बढने की ललक हो तो निर्धनता और संसाधनों की कमी आडे नहीं आती है।

उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव साझा किए और छात्रों को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। प्रधानाचार्य मदन मोहन जोशी ने कहा कि स्कूल का एक छात्र आज इस मुकाम तक पहुंचा है जो खुशी की बात है।
विज्ञापन


उन्होंने छात्रों से मेजर जनरल भाकुनी से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस मौके पर विद्यालय परिवार की ओर से श्री भाकुनी को सम्मानित भी किया गया। निर्मल पंत ने स्वरचित कविता सुनाई। संचालन जगदीश पांडे और मदन सिंह भंडारी ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर  सुनील टम्टा, राजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें