पार्थ प्लाजा में युवकों के उत्पात मचाने के दौरान एकत्रित भीड़।
- फोटो : amar ujala
सुभाष चौक के पास पार्थ प्लाजा में शुक्रवार को दोपहर में कुछ युवकों ने जबरदस्त हुड़दंग मचाया। आपस में मारपीट, गाली गलौच करने लगे। जिससे वहां मौजूद महिला व्यापारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस दो युवकों का पकड़कर थाने ले गई, जहां उनका धारा 81 के तहत उनका चालान काटा गया।
शुक्रवार को दोपहर में पार्थ प्लाजा में अचानक कुछ युवकों में मारपीट हो गई। जो बढ़ते बढ़ते गाली गलौच मारपीट तक पहुंच गई। बताया जा रहा है इस बीच युवाओं बीच काफी मारपीट भी हुई। विवाद बढ़ता देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के हस्तक्षेप करने के बावजूद युवक समझने को तैयार नहीं थे।
इस पर हुड़दंग मचाने और शांति भंग करने के जुर्म में पुलिस कंचन और हेमंत कुमार थाने ले गई। पुलिस ने दोनों का 81 एक्ट में चालान काट दिया। सख्त हिदायत दी गई है कि भविष्य में इस तरह की हुड़दंग को वह बर्दाश्त नहीं करेंगे। युवकों को थाने ले जाने के बाद प्लाजा से भीड़ छंटी।