धूनी प्रांगण में आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चंद्र सिंह बिष्ट। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। खलना के हरज्यु की धूनी प्रांगण में सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चंद्र सिंह बिष्ट का आमरण अनशन शुरू हो गया है। उनका कहना है कि गांव में कई परिवारों को अभी तक स्वजल की प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पाई है। बार-बार पत्र भेजने के बावजूद सुध नहीं ली जा रही है।
आमरण अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता हरीश चंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्होंने रजिस्ट्री के माध्यम से तीन मार्च को ही विभाग को सूचना दे दी थी, लेकिन इसके बावजूद उनकी मांग पर गौर नहीं किया गया, जिस कारण उन्होंने अनशन करने का फैसला लिया है। बता दें कि क्षेत्र की कई समस्याओं को लेकर हरीश चंद्र सिंह पहले भी आमरण अनशन कर चुके हैं। सुबह 11 बजे धूनी प्रांगण में ग्रामीणों ने उन्हें अनशन पर बैठाया। इधर, रेवती देवी, नंदी देवी, आशा देवी, माया बिष्ट, उमा रावत, पुष्पा देवी, नीमा देवी, हेमा रावत, भगवती, गोपाल सिंह नेगी, चंदन सिंह, राजेंद्र सिंह, धन सिंह, रविंद्र सिंह, गोपाल सिंह, सुंदर सिंह, राम सिंह, प्रताप सिंह, नरेंद्र कुमार, पुष्पा देवी, मनोज सिंह, राम सिंह आदि उनके समर्थन में धरने पर बैठे।