फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: जिले के 453 विद्यालयों में 42,697 विद्यार्थी देंगे अर्द्धवार्षिक परीक्षा

Fri, 13 Oct 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले में कक्षा छह से 12 वीं तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शनिवार से शुरू होंगी। इसमें 42,697 विद्यार्थी शामिल होंगे। विद्यार्थी भी परीक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शुक्रवार को विद्यालयों में परीक्षार्थियों के बैठने के लिए सीटिंग व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

जिले में 453 सरकारी विद्यालय हैं। इन विद्यालयों में कुल 42,697 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। जूनियर में 4047, हाईस्कूल में 4894, इंटरमीडिएट में 33,756 विद्यार्थी अर्द्ध वार्षिक देंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। कक्षा छह, सात, आठ की परीक्षा प्रथम पाली में सुबह 9.30 से 12 बजे, द्वितीय पाली दोपहर एक से शाम 3.30 बजे तक होगी। जबकि कक्षा नौ, 10, 11 और 12 की परीक्षा प्रथम पाली सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे तक और द्वितीय पाली में दोपहर एक से शाम चार बजे तक होगी। पहले दिन कक्षा नौ, दस के अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र की परीक्षा होगी। परीक्षाएं 21 अक्तूबर तक चलेंगी।

परीक्षाओं की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा, आंतरिक मूल्यांकन की तिथियां विद्यालय अपने स्तर से निर्धारित करेंगे। - अंबा दत्त बलोदी, सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें