फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: असाइनमेंट जमा करने पर अब विद्यार्थी को चुकाना होगा पांच सौ रुपये विलंब शुल्क

Fri, 15 May 2026 12:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में असाइनमेंट जमा नहीं कर सके स्नातक और स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। अब विद्यार्थी 25 मई तक अपने असाइनमेंट जमा कर सकेंगे। लेकिन उन्हें अब इसके लिए पांच सौ रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। निर्धारित तिथि तक असाइनमेंट जमा नहीं किया तो विद्यार्थी का परीक्षाफल अपूर्ण घोषित होगा।
विज्ञापन


एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन परिसर और महाविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर सम सेमेस्टर के विद्यार्थियों को 25 मई तक असाइनमेंट जमा करने होंगे। लेकिन उन्हें अब पांच सौ रुपये विलंब शुल्क का भुगतान करना होगा। अगर किसी विद्यार्थी ने अब तक किसी भी विषय के असाइनमेंट जमा नहीं किया है, तो उसे भी इतना ही शुल्क चुकाना होगा। इससे पूर्व विद्यार्थी से प्रति विषय विलंब शुल्क पांच सौ रुपये लिया जाता था। बता दें कि असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तिथि नौ मई थी। कई विद्यार्थियों ने समय पर यह जमा नहीं किया।



कोट

- छात्र-छात्राएं पांच सौ रुपये विलंब शुल्क जमा कर अपना असाइनमेंट 25 मई तक जमा करवा सकते हैं। विद्यार्थियों से अपील है कि निर्धारित तिथि तक अपने असाइनमेंट संबंधित विभागों में जमा करवा लें। - प्रो. पंकज कुमार शाह, परीक्षा नियंत्रक, एसएसजे विवि अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें