संवाद न्यूज एजेंसी
अल्माेड़ा। इस शिक्षा सत्र में कुमाऊंभर से एलएलबी में प्रवेश के लिए 286 छात्र-छात्राओं ने रुचि दिखाई है। एलएलएम में प्रवेश के लिए 116 छात्र- छात्राएं आगे आए। आवेदन प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अब विद्यार्थियों की निगाहें एसएसजे विवि की ओर से जारी होने वाली मेरिट सूूची पर टिकी हैं। एसएसजे विश्वविद्यालय और कुमाऊं विवि नैनीताल में इस सत्र कुमाऊंभर से आवेदन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। दोनों विश्वविद्यालयों के अधीन परिसर और संस्थानों में प्रवेश की जिम्मेदारी इस बार एसएसजे विश्वविद्यालय को दी गई है।
दोनों विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र-छात्राओं को समर्थ पोर्टल के माध्यम से 19 तक अपना पंजीकरण और 20 अक्तूबर तक संस्थानों का चुनाव करना था। दोनों विवि में एलएलबी और एलएलएम में अब आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।