अल्मोड़ा। तकनीकी ज्ञान हुनर सीखकर रोजगार पाने की सपना देख रहे युवाओं के लिए फलसीमा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश पाने का सुनहरा मौका है। यहां संचालित 12 व्यवसायिक ट्रेडाें में रिक्त 180 सीटों पर छात्र-छात्राओं को सीधा प्रवेश मिलेगा। इच्छुक विद्यार्थियों को 15 अक्तूबर तक पहले आओ पहले पाओ आधार पर प्रवेश मिलेगा।
आईटीआई अल्मोड़ा में संचालित 12 व्यवसायिक ट्रेडाें में अब तक प्रवेश नहीं ले सके जिले के विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। संस्थान इन ट्रेड़ों में युवाओं को सीधा प्रवेश देगा। 15 अक्तूबर तक उन्हें पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिए जा रहे हैं। ऐसे में युवाओं को तकनीकी शिक्षा पाकर आना भविष्य संवारने का एक और अवसर मिला है। संस्थान के मुताबिक फिटर ट्रेड में छह, टर्नर में 31, मशीनिस्ट में छह, ड्राफ्ट्समैन सिविल में 15, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक में 16, मैकेनिक मोटर व्हीकल में दो, वायरमैन में 11, वेल्डर में 16, सर्वेयर में 12, प्लंबर में 19, आशुलिपि हिंदी में 30 और आशुलिपि अंग्रेजी में 16 सीटें रिक्त हैं। संस्थान के मुताबिक प्रवेश पाने के इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में संस्थान पहुंचकर प्रवेश ले सकते हैं।
अल्मोड़ा आईटीआई में विभिन्न व्यवसायिक ट्रेडों में रिक्त सीटों के सापेक्ष छात्र-छात्राओं को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश मिलेगा। लेकिन इच्छुक विद्यार्थियों को 15 अक्तूबर तक प्रवेश लेना होगा। युवाओं से अपील है कि इस अवसर का लाभ उठाएं
- जेपी टम्टा, प्रधानाचार्य आईटीआई अल्मोड़ा