भिकियासैंण (अल्मोड़ा)। डॉ. प्रताप बिष्ट महाविद्यालय भिकियासैंण में गठित आंतरिक शिकायत समिति की ओर से बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान बताया गया कि महाविद्यालय में इस शिक्षा सत्र में कार्यस्थल में यौन उत्पीड़न की कोई शिकायत समिति में दर्ज नहीं हुई है। मंगलवार को महाविद्यालय की महिला उत्पीड़न निवारण समिति, आंतरिक शिकायत समिति और लीगल ऐड सेल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर जागरूकता शिविर आयोजित हुआ। अधिकार मित्र हेमा पांडे ने छात्र- छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम, भिकियासैंण तहसील में स्थित लीगल ऐड क्लिनिक के उद्देश्यों एवं सेवाओं के बारे में भी जानकारी दी। वहां प्रभारी प्राचार्य डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. दीपा लोहनी, डॉ. इला बिष्ट सहित कर्मचारी और विद्यार्थी मौजूद रहे।