फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: सुई-धागा दौड़ में ललित और प्रीती ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्याल्दे(अल्मोड़ा)। संजीवनी विकास एवं जन कल्याण समिति रानीखेत की ओर से वित्त पोषित परियोजना सेवो के तहत जीआईसी बसेड़ी में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। विकलांगजन संगठन चौखुटिया के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार ने छात्र- छात्राओं को दिव्यांगों के कानूनी अधिकार, सामुदायिक समावेशन और पुनर्वास के संबंध में जानकारी दी।
इस दौरान विद्यालय में सुईधागा दौड़, सामान्य ज्ञान और बैलून दौड़ प्रतियोगिता हुई। सुई-धागा दौड़ में प्रीती देवी व ललित ने पहला, अनीता देवी व गीता देवी ने दूसरा और मोहनी देवी को तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उर्मिला देवी पहले, नीमा मनराल दूसरे और भवानी देवी तीसरे स्थान पर रही। बैलून रेस में मनीषा ने पहला और भूमिका ने दूसरा स्थान पाया।
विद्यालय में परियोजना के तहत गठित किरषाण व हिम दर्शन स्वायत्त सहकारिता के संग्रहण केंद्रों की ओर से स्टाॅल लगाकर अपने उत्पादों की बिक्री की गई।
इस माैके पर प्रभारी प्रधानाचार्य महेश चंद्र, परियोजना प्रबंधक हिमांशा बिष्ट धस्माना, समन्वयक केएस रावत, रणजीत सिंह कठायत, आनंद सिंह रावत, निक्की आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें