रानीखेत में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते छात्र संघ पदाधिकारी।
- फोटो : AMAR UJALA
रानीखेत (अल्मोड़ा)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्रसंघ इकाई ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कहा कि प्रयोगात्मक परीक्षा देने के बावजूद कई छात्र-छात्राओं को अनुपस्थित दिखाया गया है, जो ठीक नहीं है। यहां उप जिलाधिकारी अभय कुमार सिंह के माध्यम से कुलपति को भेजे ज्ञापन में छात्र संघ पदाधिकारियों का आरोप है कि विवि प्रसाशन ने मूल्यांकन कार्य में भारी लापरवाही बरती है। जिसके चलते छात्र छात्रायें असमंजस में हैं। छात्र छात्राओं की समस्याओं के लिए हरसंभव संघर्ष किया जाएगा। ज्ञापन में उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन करने, छात्र छात्राओं की उपस्थिति, अनुपस्थिति को फिर से जांचने और प्रयोगात्मक, आंतरिक परीक्षा के डेटा की भी पुनः जांच करने की मांग उठाई। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष मनीष भैसोड़ा, सचिव सुधांशु भट्ट आदि शामिल रहे। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।