फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष की गाड़ी परिसर के भीतर पार्किंग करने का विरोध

विज्ञापन
कार्यकारी परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंपते एनएसयूआई कार्यकर्ता। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के पदाधिकारियों ने छात्रसंघ अध्यक्ष और कुछ पदाधिकारियों पर एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में आए दिन अमर्यादित कार्य करने समेत कई आरोप लगाए हैं। संगठन ने इस मामले में परिसर निदेशक को ज्ञापन सौंपा है। आरोपों की जांच नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

संगठन ने कहा कि छात्रसंघ अध्यक्ष और कुछ पदाधिकारी आए दिन परिसर में शिक्षकों का अपमान कर अमर्यादित कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसर के कक्षों में लगे पंखों पर छात्र संघ अध्यक्ष का नाम अंकित है, जो नियमों का उल्लंघन है। परिसर के बाहर पार्किंग की व्यवस्था है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रसंघ अध्यक्ष की गाड़ी परिसर के अंदर खड़ी रहती है, जो की पार्किंग में खड़ी होनी चाहिए। अन्यथा अन्य छात्रों को भी परिसर के अंदर वाहन खड़े करने की अनुमति दी जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रसंघ अध्यक्ष ने परीक्षा फार्म भरे बगैर ही परीक्षा दी है। इसकी जांच की जाए।
उन्होंने आरोप लगाया कि परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष और कुछ पदाधिकारी कुलानुशासक, अधिष्ठाता छात्र कल्याण को बदलने के लिए आए दिन परिसर को बंद करा रहे हैं। उन्होंने आरोपों की जांच नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में संगठन के जिलाध्यक्ष पवन सिंह मेहरा, पूर्व सचिव आशीष पंत आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

आरोप साबित करें
छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने कहा कि एनएसयूआई द्वारा लगाए गए सभी आरोप निराधार हैं। एनएसयूआई अपनी राजनीति चमकाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रही है। यदि एनएसयूआई ने आरोप साबित नहीं किए तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसएसजे परिसर बंद नहीं होगा: छात्रसंघ
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में लगातार हो रहे बवाल के बीच छात्रसंघ ने परिसर को बंद न रखने का निर्णय लिया है। छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने कहा कि छात्रसंघ सभी छात्र संगठनों, छात्र-छात्राओं को साथ लेकर परिसर की बेहतरी के लिए काम करता है। उन्होंने कॉलेज प्रशासन के साथ मामलों को सुलझाने की बात कही है। छात्रसंघ महासचिव नवीन कनवाल ने कहा कि परिसर निदेशक और कुलपति के साथ वार्ता कर मामले को सुलझा लिया जाएगा। परिसर में शैक्षणिक वातावरण बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें