फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने कुलपति को बताई समस्या

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्रों का सांकेतिक प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को छात्रों ने कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से वार्ता की। इस दौरान उन्हें समस्याओं से अवगत कराया गया। छात्रों का कहना है कि कुलपति ने मांगों पर शीघ्र ही कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में 15 दिनों से सांकेतिक कर रहे छात्रों ने मंगलवार को कुलपति और परीक्षा नियंत्रक से फोन के माध्यम से वार्ता कर कहा कि कोरोना काल में परीक्षा कराया जाना गलत है। ऐसे में संक्रमण फैलने का डर बना हुआ है। छात्रों का कहना है कि कुलपति ने इस पर उन्हें शीघ्र ही निर्णय लेने का आश्वासन दिया है।
छात्रों ने कहना है कि कुलपति ने खुद विवि द्वारा प्रस्तावित परीक्षाएं अभी पूरी तरह तय नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि अभी की स्थिति को देखते हुए विवि भी अंतिम सेमेस्टर की परीक्षा कराने की स्थिति में नहीं है। छात्रों का कहना है कि कुलपति ने मांगों के बारे में विचार-विमर्श करने का आश्वासन दिया है। इस मौके पर छात्रसंघ महासचिव दीपक तिवारी, एनएसयूआई के जिला सचिव विपुल कार्की आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें