रानीखेत (अल्मोड़ा)। केंद्रीय विद्यालय रानीखेत के 11वीं कक्षा के 54 विद्यार्थियों ने विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान कोसी का भ्रमण किया। इस दौरान वैज्ञानिकों ने उन्हें कृषि में हो रहे शोध कार्यों की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक डॉ. गोपाल सिंह बिष्ट ने उन्हें कृषि उपकरणों की जानकारी के साथ मशरूम उत्पादन, मत्स्य पालन की बारीकियां बताईं। वहां शिक्षक मोहन पांडे, दीपक जोशी, फिलोमिना पैट्रिक, दिनेश सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद