फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: दो हजार विद्यार्थियों को दो दिन में करना होगा परीक्षा के लिए आवेदन

Fri, 17 Nov 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विवि के अधीन अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर परिसर के दो हजार से अधिक विद्यार्थियों को दो दिन में परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। विवि प्रबंधन ने भले ही परीक्षा आवेदन की तिथि 19 नवंबर तक बढ़ाई है, लेकिन इस बीच रविवार को अवकाश के चलते विद्यार्थियों को आवेदन के लिए सिर्फ दो दिन का समय मिलेगा।
विज्ञापन


एसएसजे विवि में स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 15 नवंबर निर्धारित थी। इस बीच दिवाली के अवकाश के चलते अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चंपावत और बागेश्वर परिसर के दो हजार से अधिक विद्यार्थी परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर सके। उन्हें राहत देने के लिए विवि प्रबंधन ने बीते 16 नवंबर को देर शाम आवेदन तिथि 19 नवंबर तक बढ़ाने का आदेश जारी कर दिया। 19 नवंबर को रविवार के अवकाश के चलते विद्यार्थी आवेदन नहीं कर सकेंगे। ऐसे में सभी विद्यार्थियों को दो दिन के भीतर परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. मुकेश सामंत ने कहा कि तय समय के भीतर विद्यार्थियों को परीक्षा आवेदन पत्र भरने के साथ शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद ही विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें