फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: प्रयोगशाला के अभाव में प्रभावित हो रही छात्रों की पढ़ाई

Mon, 21 Sep 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज बिरोड़ा में विज्ञान की प्रयोगशालाएं नहीं होने से विद्यार्थियों की प्रायोगिक पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान की प्रयोगशालाएं नहीं हैं, जबकि जीव विज्ञान की प्रयोगशाला स्वीकृत होने के बावजूद अभी उपकरणों का अभाव है। इससे विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं की प्रायोगिक तैयारियों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विद्यालय में विज्ञान विषय में बड़ी संख्या में विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। प्रयोगशालाओं की सुविधा नहीं होने से उन्हें प्रयोगात्मक कक्षाओं का पर्याप्त अभ्यास नहीं मिल पा रहा है। विज्ञान विषयों में प्रायोगिक परीक्षा होने के कारण विद्यार्थी परीक्षा की तैयारियों को लेकर चिंतित हैं।
विद्यालय में एक प्रवक्ता, एक सहायक अध्यापक और व्यायाम शिक्षक का पद भी रिक्त है। इससे शिक्षण और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। विद्यालय में शौचालय समेत अन्य आधारभूत सुविधाओं की भी कमी बताई गई है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से रिक्त पदों पर नियुक्ति, विज्ञान प्रयोगशालाओं में आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराने, खेल मैदान की व्यवस्था और शौचालय समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं में सुधार की मांग की है।
विज्ञापन



प्रभारी प्रधानाचार्य, नवीन चंद्र सोराड़ी ने कहा कि विद्यालय में जीव विज्ञान की प्रयोगशाला स्वीकृत हो चुकी है लेकिन अभी उपकरण उपलब्ध नहीं हैं। व्यायाम शिक्षक की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। विद्यालय में शिक्षण कार्य सुचारू रूप से चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें