फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15वें दिन भी सांकेतिक धरने पर डटे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर अल्मोड़ा में छात्रों का सांकेतिक धरना जारी है। अगस्त में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर छात्रों में भारी रोष है। सांकेतिक धरने पर बैठे छात्रों ने 18 जून तक परीक्षा समेत विभिन्न मांगों को लेकर स्थिति साफ करने की मांग उठाई है। मांगें नहीं माने जाने पर छात्रों ने आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसएसजे परिसल अल्मोड़ा में सोमवार को 15 वें दिन छात्र सांकेतिक धरने पर डटे रहे। कहा कि विवि की ओर से चार अगस्त से अंतिम सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा कराने के निर्देश जारी किए गए हैं। वैश्विक महामारी के दौर में परीक्षा करवाकर संक्रमण फैलने का खतरा है। छात्रों ने कुलपति से 18 जून तक छात्र हितों में स्पष्ट नीतियों का विवरण देने की मांग उठाई है।
छात्रों की मांग को अनदेखा करने पर उन्होंने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है। इस मौके पर एनएसयूआई के जिला सचिव विपुल कार्की, पूर्व छात्रसंघ महासचिव अक्षय कुमार टम्टा, पूर्व उपसचिव चंदन बहुगुणा, आशीष पंत, लोकेश तिवारी, राकेश भंडारी, मनोज कुमार, नीरज डंगवाल, प्रदीप बिष्ट, गोपाल मेर, सूरज वाणी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें