फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनें विद्यार्थी

Fri, 02 Oct 2026 01:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौखुटिया(अल्मोड़ा)। वन्यजीव सप्ताह के तहत राजकीय इंटर कॉलेज खीड़ा में वन विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को वन्यजीव संरक्षण और संवर्धन के महत्व की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी द्वाराहाट उमेश पांडे ने कहा कि वन्यजीव पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। वन्यजीवों के संरक्षण के साथ उनके प्राकृतिक आवासों की सुरक्षा भी जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने और संरक्षण के प्रयासों में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वन्यजीवों के महत्व और पर्यावरण संतुलन में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि वन्यजीवों और मानव के बीच बेहतर सहअस्तित्व के लिए जागरूकता जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें