फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने की जरूरत: ईवा

Fri, 03 Nov 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान तथा शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण परिषद की ओर से जीजीआईसी अल्मोड़ा में दो दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव शुरू हो गया है। मुख्य अतिथि डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना होगा। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में वैज्ञानिक प्रतिभाएं छुपी हुई है। उन प्रतिभाओं को निखारने का काम शिक्षकों का है।
विज्ञापन


उन्होंने बाल वैज्ञानिकों के मॉडलों का अवलोकन किया। जिला शिक्षाधिकारी (माध्यमिक) एचबी चंद ने कहा कि बाल वैज्ञानिकों के अंदर छुपी वैज्ञानिक प्रतिभा को तराशने का कार्य मार्ग दर्शक शिक्षकों का है। सह संयोजिका प्रधानाचार्या सावित्री टम्टा ने बाल वैज्ञानिकों से अपने अंदर वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने का आह्वान किया।

जिला संदर्भ व्यक्ति विनोद कुमार राठौर ने बताया कि जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस मौके पर जिला शिक्षा प्रशिक्षण संस्थान डायट के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह, खंड शिक्षाधिकारी पीएस जंगपांगी ने विचार रखे।
विज्ञापन


विज्ञान प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग के स्वास्थ्य, स्वस्थ्य रहना विषय में दया सांगड़ी, कनिष्का जोशी, प्रीति मौलीखी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे। संसाधन प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा में साहिल आगली, राहुल फर्त्याल, हंसलता गैडा, परिवहन, संचार विषय में विश्वास कृष्ण त्रिपाठी, यशपाल चौधरी, दीपा नेगी, अपशिष्ट प्रबंध, जलाशयों का संरक्षण विषय में अंजली आर्या, भास्कर बिष्ट, दिव्यांशी भट्ट क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहे।

सीनियर वर्ग के स्वास्थ्य तथा स्वस्थ रहना विषय में नितिन पंत, प्रीति, सचिन, संसाधन प्रबंधन, खाद्य सुरक्षा विषय में आशीष मेहरा, संजना जोशी, पवन तिवारी, परिवहन, संचार विषय में आरती फर्त्याल, सौम्या मिश्रा, लक्ष्मण सिंह, अपशिष्ट प्रबंध, जलाशयों का संरक्षण विषय में प्रियांशु जोशी, शंकर भंडारी, ज्योतिश्री, डिजिटल, तकनीकी समाधान विषय में विनय कपकोटी, कोमल उपाध्याय, सौरभ मेहरा, गणितीय प्रतिरूपण विषय में योगेश कुमार, शालनी तिवारी, पिंकी मलाड़ा क्रमश: पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहे।

विज्ञान मेले के अंतर्गत व्यक्ति प्रोजक्ट में आकाश सिंह, अफिम, सूरज आर्या, टीम प्रोजक्ट में भारती पांडे, रक्षित नाथ गोस्वामी, किरन पांडे ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिला स्तर पर प्रथम, द्वितीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें