सीओ तपेश कुमार के साथ बोनाफाइड स्कूल के बच्चे। अमर उजाला
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चौखुटिया स्थित बोनाफाइड पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रानीखेत का भ्रमण किया। इस दौरान बच्चों को क्षेत्र के ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व वाले स्थलों पर ले जाया गया। कोतवाली भ्रमण के दौरान बच्चों को पुलिस की कार्यप्रणाली को नजदीक से जानने का मौका मिला। गोल्फ ग्राउंड, कालिका, राममंदिर, चिलियानौला हैड़ाखान मंदिर के भी दर्शन किए।
कोतवाली में छात्रों ने पुलिस उपाधीक्षक तपेश कुमार चंद से भी मुलाकात की। पुलिस उपाधीक्षक ने बच्चों को भविष्य को सुंदर एवं वैभवशाली बनाने के लिए मेहनत एवं पढ़ाई के साथ ही खेलों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
उन्होंने यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी। मोबाइल का अनावश्यक उपयोग नहीं करने और नशे से दूर रहने का आह्वान किया। पुलिस के मालखाने में रखे गए शस्त्रों के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। भ्रमण दल में विद्यार्थियों के साथ स्कूल की प्रशासक मधु कांडपाल, लक्ष्मी, हेमलता कांडपाल, नीमा कैड़ा, रेनू नैनवाल, राधा लोहनी,कविता, मीरा जोशी, विनीता, बलवंत कन्याल आदि शामिल थे।