आनंद वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोमेश्वर में हुए कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। आनंद वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मातृ दिवस पर विद्यार्थियों ने माताओं के सम्मान में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वरिष्ठ अध्यापक राकेश नयाल ने माताओं का अभिनंदन किया। इससे पूर्व प्रधानाचार्य विजय चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस दौरान माताओं की कुर्सी दौड़, रस्साकशी रेस, नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई और विजेताओं को सम्मानित किया गया। संचालन कक्षा नौ की छात्रा दीपशिखा जोशी और हिमानी मठपाल ने संयुक्त रूप से किया। वहां अध्यापक चंदन बोरा, रवि लाल, धीरज पांडे, निर्मल बिष्ट, हिमानी राणा, नेहा पुरी, माया जोशी, कमला बिष्ट आदि मौजूद रहे। वहीं सीबीएसई के 10वीं और 12वीं के मेधावियों को विद्यालय प्रबंधन ने सम्मानित किया। संवाद