फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: हिमानी, बिमला, अरुण, दीपेश, योगेश, ललित, सुंदर ने लगाई सबसे तेज दौड़

Thu, 05 Oct 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। लमगड़ा और हवालबाग में ब्लॉक स्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कई विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दमखम दिखाया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ दौड़ लगाई।
विज्ञापन

लमगड़ा के छड़ौजा खेल मैदान में आयोजित अंडर-17 वर्ग की 800 मीटर में बिमला फर्त्याल को पहला, दिया बिष्ट को दूसरा, हिमानी ढैला को तीसरा स्थान मिला। 1500 मीटर दौड़ में हिमानी ढैला ने पहला स्थान पाकर बाजी मारी। मनीषा बिष्ट दूसरे, प्रियंका तीसरे स्थान पर रही। खेल संयोजक जीआईसी जसकोट के प्रधानाचार्य जयप्रकाश, मुख्य अतिथि क्षेत्र प्रमुख विक्रम बगड़वाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। यहां ब्लॉक खेल समन्वयक विनोद कुमार, ज्येष्ठ प्रमुख दीवान सिंह बोरा, पीटीए अध्यक्ष अमर प्रकाश, एसएमसी अध्यक्ष हरीश कपकोटी सहित कई लोग मौजूद रहे।
जीआईसी हवालबाग में आयोजित प्रतियोगिता में अंडर-19 वर्ग के 800 और 3000 मीटर दौड़ में अरुण ने पहला स्थान पाया। अंडर-17 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में अजय कनवाल, 800 मीटर दौड़ में दीपेश बोरा, अंडर-14 वर्ग के की 100 मीटर दौड़ में योगेश कांडपाल, 600 मीटर दौड़ में ललित टम्टा, 400 मीटर दौड़ में सुंदर लाल ने पहला स्थान पाया। चक्का क्षेपण में प्रमोद कुमार, गोला क्षेपण में साहिल सिंह, लंबी कूद में योगेश कांडपाल पहले स्थान पर रहे। कार्यक्रम का संचालन धन सिंह धोनी ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें