फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: बाल वैज्ञानिकों ने लगाई मॉडल की प्रदर्शनी

Sat, 07 Oct 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। अटल उत्कृष्ट आदर्श जीआईसी में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में 30 विद्यालयों के 238 बाल वैज्ञानिकों ने हिस्सा लिया। उन्होंने खुद से तैयार किए मॉडल का प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन


शुक्रवार को आयोजित विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख दीपक किरौला, बीईओ एसएस बिष्ट, उप शिक्षाधिकारी डीएल आर्य ने संयुक्त रूप से किया। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि पैदा होती है जो उनके बेहतर भविष्य के लिए जरूरी है। इस दौरान स्वास्थ्य विषय पर आयोजित मॉडल प्रदर्शनी में जूनियर वर्ग में हर्षित कुमार, सीनियर वर्ग में गुंजन तिवारी ने पहला स्थान पाया। पर्यावरण की जीवन शैली विषय पर जूनियर वर्ग में वैभव पपनै, सीनियर वर्ग में ममता, कृषि विषय पर जूनियर वर्ग में कार्तिक हर्बोला, सीनियर वर्ग में भोपाल अधिकारी पहले स्थान पर रहे। संचार और परिवहन विषय पर जूनियर वर्ग में प्रणीता, सीनियर में कृष्णा अधिकारी, संगणात्मक चिंतन विषय पर जूनियर वर्ग में करन चौहान, सीनियर वर्ग में योगेश नेगी ने बाजी मारी। विज्ञान ड्रामा विषय पर जीआईसी मजखली प्रथम पहले स्थान पर रहा। संचालन मदन मोहन और ललित मठपाल ने किया। वहां जगदंबा प्रसाद तिवारी, बिशन राम, दीपक बिष्ट, सोनिका नेगी, मुकेश चौधरी आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें