अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में ग्रुप फार्मा की ओर से बाल दिवस पर पेंटिंग प्रतियोगिता हुई, इसमें विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शनिवार हुई पेंटिंग प्रतियोगिता में कृष्णा आर्या ने पहला, रिया आर्या ने दूसरा, गोकुल आर्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष पंत ने कहा कि हर शिक्षक चाहता है कि विद्यार्थी आगे बढ़ें, अच्छी आदतें सीखें ताकि उनका भविष्य संवरे। यहां मनोज फर्त्याल, रोहित बिष्ट, अक्षय भट्ट आदि मौजूद रहे।