फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: विकास के नाम पर जनता को किया जा रहा गुमराह

Sat, 11 Nov 2023 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने कहा कि विकास के नाम पर जनता को गुमराह किया जा रहा है। सरकार स्वास्थ्य और सड़क के नाम पर जनता के साथ लगातार छल कर रही है। यहां कर्नाटक खोला में हुई प्रेसवार्ता में उन्होंने यह बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने अल्मोड़ा मेडिकल काॅलेज को सफेद हाथी करार दिया। मेडिकल कालेज में विशेषज्ञ चिकित्सक तक नहीं है। इस वजह से मरीजों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि आज नगर के रानीधारा, धार की तुनी, एनटीडी, गैस गोदाम लिंक रोड जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते बदहाली का सामना कर रही हैंं। इनसे सफर करने में कमर दर्द करने लगती है। संबंधित विभाग ने बदहाल सड़कों में तीन दिन पहले घटिया डामरीकरण के टल्ले लगाकर अपना पल्ला झाड़ लिया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा, सड़कों की स्थिति ठीक नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें