फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: 50 प्रतिशत आरक्षण लागू होने से भड़के छात्र, भवन की छत पर चढ़े

Mon, 21 Sep 2026 11:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
एसएसजे परिसर में अपनी मांगों पर छात पर चढ़े आक्रो​शित छात्र।
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव में 50 प्रतिशत पद छात्राओं के लिए आरक्षित होने से इन पदों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे छात्र प्रत्याशियों के सपनों पर पानी फिर गया है। इस फरमान के विरोध में एसएसजे परिसर में कोषाध्यक्ष पद से संभावित प्रत्याशी आशीष संतोलिया और संयुक्त सचिव पद से संभावित दावेदार तिलक कुमार परिसर की छत पर चढ़ गए। उन्होंने अपना आक्रोश जताते हुए इस आदेश को फौरन वापस लेने की मांग उठाई। परिसर प्रबंधन के उनकी बात को विश्वविद्यालय स्तर पर रखने के आश्वासन के बाद किसी तरह छात्र छत से नीचे उतरे।
विज्ञापन

शासन से जारी नए निर्देश के मुताबिक छात्रसंघ चुनाव में अब छह पदों पर 50 प्रतिशत सीटें छात्राओं के लिए आरक्षित की गई हैं। ऐसे में अब छात्रा उपाध्यक्ष के अलावा कोषाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद छात्राओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इन पदों पर छात्र प्रत्याशी अब चुनाव नहीं लड़ सकेंगे। इस आदेश के विरोध में सोमवार को कोषाध्यक्ष और उपसचिव पद के संभावित प्रत्याशियों ने समर्थकों के साथ शिक्षामंत्री धन सिंह का पुतला जलाया और उसके बाद आक्रोशित छात्र परिसर की छत पर चढ़ गए। संभावित प्रत्याशियों ने कहा कि यह आदेश काफी देर से जारी किया गया है। इस छात्रसंघ चुनाव के लिए वह शिक्षा सत्र शुरू होने के साथ तैयारियों मेें जुट गए थे। चुनाव के ठीक पहले यह आदेश जारी करना पूरी तरह गलत है। कहा कि छात्र हितों में नए सत्र से यह नियम लागू किया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि इस फरमान को वापस नहीं लिया गया तो उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। परिसर प्रबंधन ने उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी मांग को विश्वविद्यालय स्तर पर रखा जाएगा। इसके बाद आक्रोशित छात्र छत से नीचे उतरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें