फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: छात्र- छात्राओं को उच्च शिक्षा में प्रवेश का एक और मौका मिला

Sat, 16 Aug 2025 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र- छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। उच्च शिक्षा विभाग ने स्नातक पहले सेमेस्टर में प्रवेश के लिए पंजीकरण नहीं कर सके विद्यार्थियों को एक और मौका देते हुए समर्थ पोर्टल खोला है। इससे पंजीकरण नहीं कर सके सैकड़ों विद्यार्थियों के चेहरों की खोई हुई मुस्कान लौट आई है।
विज्ञापन

एसएसजे विश्वविद्यालय के अधीन चार परिसर और 36 महाविद्यालयों में स्नातक पहले सेमेस्टर में इस शिक्षा सत्र में महज 14 हजार पंजीकरण हुए हैं। विवि में लगातार घटती छात्र संख्या को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने विद्यार्थियों को प्रवेश का एक और आखिरी मौका दिया है। इससे प्रवेश के लिए अब तक पंजीकरण नहीं कर सके छात्र- छात्राओं ने राहत की सांस ली है। कोई विद्यार्थी प्रवेश लेने से वंचित न हो इसके लिए छात्र हित में विभाग ने 19 अगस्त रात 11 बजकर 55 मिनट तक समर्थ पोर्टल खोल दिया है।

पंजीकरण के लिए चौथी बार खुला पोर्टल
अल्मोड़ा। विश्वविद्यालय प्रबंधन के मुताबिक स्नातक प्रथम सेमेस्टर में पंजीकरण के लिए चौथी बार समर्थ पोर्टल खोला गया है। अब 19 तक छात्र- छात्राएं स्नातक में प्रवेश के लिए अपना पंजीकरण कर सकते हैं। पोर्टल खुलने से प्रबंधन को भी विवि में छात्र संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


कोट
- स्नातक पहले सेेमेस्टर में प्रवेश के लिए अब तक पंजीकरण नहीं कर सके विद्यार्थी 19 अगस्त तक पंजीकरण कर लें। ताकि किसी भी छात्र- छात्राओं को प्रवेश से वंचित न रहना पड़े।
विज्ञापन


डॉ. मनोज कुमार बिष्ट, नोडल अधिकारी, समर्थ पोर्टल, एसएसजे विवि अल्मोड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें