फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: डॉक्टर बनने में बेटियां आगे तो बेटे पिछड़े

Mon, 02 Oct 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। बेटियां बेटों से कम नहीं होतीं, इस बात को प्रमाणित किया है अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में मेडिकल की पढ़ाई के लिए प्रवेश लेने वाली छात्राओं ने। मेडिकल कॉलेज में अंतिम दिन सीट फुल हुई हैं। यहां 100 सीट के सापेक्ष 47 छात्रों और 53 छात्राओं ने डॉक्टर बनने के लिए प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 100 सीट पर प्रवेश होने थे। इसके लिए बीते तीन माह से प्रवेश प्रकिया संचालित थी। 30 सितंबर को प्रवेश की अंतिम तिथि निर्धारित थी। तय तिथि को सभी सीट फुल हुईं। इससे कॉलेज प्रबंधन ने राहत महसूस की है। इस बार बेटियां डॉक्टर बनने के लिए आगे आईं हैं। ऑल इंडिया कोटे के तहत 15 सीट के सापेक्ष पांच छात्रों, जबकि 10 छात्राओं का प्रवेश हुआ है। राज्य कोटे के तहत 85 सीट के सापेक्ष 42 छात्र तो 43 छात्राओं ने प्रवेश लिया है। सभी विद्यार्थियों के दस्तावेजों की जांच की गई। सोमवार से विधिवत कक्षाओं का संचालन होगा। संवाद

विद्यार्थियों को करना पड़ेगा फैकल्टी की कमी का सामना
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में भले ही सभी सीट फुल हुई हैं और विद्यार्थियों ने डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने का सपना लिए उत्साह के साथ प्रवेश लिया है। उन्हें फैकल्टी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों को हर मेडिकल के हर विषय का ज्ञान देने के लिए 90 फैकल्टी की जरूरत है। इसके बावजूद संचालन के दो साल बाद भी यहां अब तक 60 फैकल्टी की ही तैनाती हो सकी है। महिला, रक्ताकोष, रेडियोलॉजी सहित अन्य महत्वपूर्ण विभाग में अब तक भी फैकल्टी की पर्याप्त तैनाती नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में सभी सीट फुल हो गई हैं। इस बार छात्राओं के अधिक प्रवेश हुए हैं। फैकल्टी की कमी दूर करने के भी प्रयास हो रहे हैं।
डॉ.सीपी भैंसोड़ा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें