फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीस बढ़ोत्तरी को लेकर छात्र आक्रोश में 

Thu, 27 Jul 2017 11:03 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गांधी चौक पर कुलपति का पुतला फूंकते पीजी कालेज के छात्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विवि के कुलपति का पुतला फूंका, सेमेस्टर प्रणाली खत्म करने की मांराजकीय महाविद्यालय में फीस बढ़ोत्तरी को लेकर छात्र-छात्राओं में आक्रोश पनपने लगा है। छात्र नेताओं ने सेमेस्टर प्रणाली खत्म करने की भी मांग प्रमुखता से उठाते हुए यहां गांधी चौक पर कुलपति का पुतला दहन किया। कहा कि गरीब परिवार के लोग अत्यधिक फीस वहन करने में असमर्थ हैं। छात्रों ने उच्च शिक्षा मंत्री को ज्ञापन भेजकर शीघ्र सार्थक कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


छात्र नेता निखिलेश बिष्ट के नेतृत्व में छात्रों ने यहां गांधी चौक पर कुलपति का पुतला दहन किया। कहा कि महाविद्यालय में फीस में अत्यधिक बढ़ोत्तरी कर दी गई है, जिसे ग्रामीण क्षेत्रों के निर्धन और किसान परिवार वहन करने में सक्षम नहीं हैं। कहा कि बढ़ी हुई फीस का फैसला वापस किया जाए। इस दौरान सेमेस्टर प्रणाली खत्म करने की मांग की गई। कहा कि इस प्रणाली से महाविद्यालय का पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। सेमेस्टर को लेकर छात्र-छात्राएं परीक्षाओं की तैयारी सही तरीके से नहीं कर पा रहे हैं। कहा कि नए विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय में प्रवेश तिथि बढ़ाई जाए।

तमाम मांगों को लेकर बाद में एसडीएम रजा अब्बास के माध्यम से प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजा गया, जिसमें फीस बढ़ोत्तरी के निर्णय को वापस लेने की मांग उठाई गई। कहा कि मांग पूरी न होने पर आंदोलन किया जाएगा। वहां कैलाश बिष्ट, कमल कुमार, अर्पित नेगी, प्रतीक नेगी, गोपाल बिष्ट, विवेक रावत, राजन राज बेलवाल, विक्की अधिकारी आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें