अपर जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र ने कहा कि छात्र-छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने के साथ ही अलग-अलग क्षेत्र की भौगोलिक, उद्योग, शिल्प, पर्यटन स्थलों की जानकारी होना जरूरी है।
एडीएम जिला कार्यालय में योजना एवं वास्तुकला विद्यालय नई दिल्ली के बैचलर आफ प्लानिंग अंतिम वर्ष के 27 छात्र-छात्राओं के दल को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि शैक्षिक भ्रमण पर पहुंचे छात्र-छात्राएं शिल्पकला, उद्योग, शिक्षा, पर्यटन संबंधी आंकड़े संकलित करें। उन्होंने विभागाध्यक्षों को पत्र जारी कर निर्देश दिए कि शैक्षिक भ्रमण दल जब उनके कार्यालय में आंकड़े संकलित करने आए तो सही जानकारी दें।
दल में भूटान, गुजरात, रांची, उप्र, तमिलनाडु, हैदराबाद, असम, दिल्ली प्रांत के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। इस मौके पर संस्थान की सहायक प्रो. पापिया बंद्धोपाध्याय राउत, पालिका के ईओ एके वर्मा, अवर अभियंता उमेश अवस्थी, आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी आदि उपस्थित थे।