फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने नशे के खिलाफ मिलकर लड़ने का किया आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर पुलिस ने नशा उन्मूलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस ने क्षेत्र भर में छात्र-छात्राओं को नशे के विरुद्ध आगे आने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

सोमेश्वर थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट ने जीआईसी चौड़ा, जीआईसी सोमेश्वर में अभियान चलाया। छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। इससे युवाओं को बचाने के लिए भी प्रेरित किया गया। उधर दन्या थानाध्यक्ष संतोष देवरानी ने जीआईसी बाराकुना, सल्ट थानाध्यक्ष धीरेंद्र पंत ने जीआईसी खुमाड़, लमगड़ा में एसआई बरखा कन्याल ने आम जनता को नशे के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें