एसएसजे विवि प्रशासन का पुतला जलाते एसएसजे परिसर के विद्यार्थी। संवाद
अल्मोड़ा। जर्जर छात्रावास के भवन का सुधारीकरण समेत अन्य समस्याओं का समाधान न होने से नाराज एसएसजे परिसर के विद्यार्थियों ने एसएसजे विवि प्रशासन और विवि प्रशासन का पुतला फूंका। धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि परिसर की आंतरिक सड़कों पर बने गड्ढों पर प्रशासन मौन है। पूर्व छात्रसंघ महासचिव गौरव भंडारी ने पार्किंग और जर्जर छात्रावास की मरम्मत की मांग उठाई। वहां पर निशांत पांडेय, आशु रौतेला, रंजना, हिमांशी, प्रिया, राहुल, मोहन, रोहित, पंकज आदि थे।