फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयुक्त को विवादास्पद पत्र लिखने पर छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका

विज्ञापन
कुलपति का पुतला फूंकते छात्रसंघ पदाधिकारी तथा अन्य। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। विवि के प्रोफेसरों और अन्य शिक्षकों की चुनाव में ड्यूटी लगाने पर चुनाव आयुक्त को विवादास्पद पत्र लिखने पर कुमाऊं विवि अल्मोड़ा परिसर के छात्रसंघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती के नेतृत्व में छात्रों ने कुलपति डॉ.केएस राणा का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस मौके पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि कुलपति ने त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में विवि के शिक्षकों की अन्य कर्मचारियों के साथ ड्यूटी लगाने को गरिमा के विरुध्द बताया है जो कि बेहद आपत्तिजनक है। उन्होंने प्रोफेसर के कैडर को डीएम से ऊपर बताया है जो उनके अहंकार को दर्शाता है। छात्र संघ अध्यक्ष दीपक उप्रेती ने कहा कि इस क्षेत्र से पहाड़ पुत्र पंडित गोविंद बल्लभ पंत, सुमित्रानंदन पंत समेत तमाम विभूतियां दी हैं।
क्रिकेटर एकता बिष्ट भी यहीं से आगे बढ़कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रही हैं। एक शिक्षक होते हुए उनका यह कथन यहां के लोगों की गरिमा को ठेस पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि कुलपति ने यदि तीन दिन के भीतर अपने बयान पर माफी नहीं मांगी तो छात्र उग्र प्रदर्शन करेंगे। पुतला फूंकने वालों में देवाशीष धानिक, बृजेश बुधलाकोटी, गौरव त्रिपाठी, अमन बनौला, आशीष रावत, रितिक पांडे, अभिनव परिहार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें