फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों और स्थानीय युवाओं में मारपीट  

Sat, 26 Mar 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
रानीखेत में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। छरड़ी के दिन नगर से सटे चिलियानौला कस्बे में जीडी बिड़ला आवासीय विद्यालय के छात्रों और स्थानीय लोगों के बीच बवाल हो गया। आरोप है कि आवासीय विद्यालय के छात्र  कैंपस से बाहर निकले और स्थानीय लोगों के साथ उनका किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। मारपीट में एक स्थानीय युवक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।
विज्ञापन


इससे गुस्साए लोग विद्यालय में जा धमके, वहां जमकर हंगामा किया। बाद में पुलिस उपाधीक्षक करुणा भारती को मौके पर आना पड़ा। उन्होंने दोनों तरफ के लोगों को थाने तलब किया, जहां देर शाम दोनों पक्षों के बीच समझौता हो जाने की सूचना है। जानकारी के अनुसार बिड़ला आवासीय विद्यालय के दो छात्र चिलियानौला बाजार आए, यहां होली खेल रहे कुछ स्थानीय युवकों के साथ उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

इसके बाद वहां दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। समझाने पर उन्होंने युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में स्थानीय युवक को गंभीर चोटें आईं, उन्हें राजकीय अस्पताल ले जाया गया, गंभीर हालत को देखते हुए बाद में उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। मारपीट के बाद दोनों छात्र विद्यालय परिसर की ओर भाग गए। गुस्साए लोग भी उनके पीछे विद्यालय में जा घुसे और वहां जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


 इस बीच मौके पर सीओ जीसी वर्मा, कोतवाल पीएल वर्मा और भारी संख्या में पुलिस बल भी पहुंच गया।मामला बढ़ता देख महिला पुलिस उपाधीक्षक करुणा भारती को मौके पर आना पड़ा। उन्होंने पहले विद्यालय परिसर से आक्रोशित भीड़ को शांत कर खदेड़ा उसके बाद प्रधानाचार्य से तत्काल प्रभाव से मारपीट करने वाले दोनों छात्रों को पुलिस को सौंपने के निर्देश दिए। बाद में पुलिस स्थानीय लोगों और मारपीट करने वाले दोनों छात्रों को थाने ले गए। यहां भी स्थानीय नागरिकों ने जमकर हंगामा काटा। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

पुलिस के मुताबिक बिड़ला आवासीय विद्यालय से दोनों तरफ के आरोपियों को थाने लाया गया था, जहां समझाबुझाकर उन्हें शांत किया और दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया है। फिलहाल दोनों पक्षों की ओर से कहीं से भी मुकदमा दर्ज नहीं कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें