फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: छात्रसंघ पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं का जताया आभार

Tue, 11 Nov 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में हुई धन्यवाद सभा में नवनिर्वाचित छात्रसंघ पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को संबोधित कर उनके पक्ष में मतदान करने के लिए उनका आभार जताया। इसके साथ ही छात्रसंघ चुनाव में जीत दर्ज नहीं कर सके छात्र नेताओं ने भी विद्यार्थियों को उनकी हर समस्या के समाधान का वादा किया।
विज्ञापन

मंगलवार को धन्वाद सभा में पारंपरिक परिधान पहने छात्र- छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। छात्रसंघ अध्यक्ष लोकेश सुप्याल, उपाध्यक्ष भूपेश सिंह गैड़ा, छात्रा उपाध्यक्ष निकिता रौतेला, सचिव विशाल सिंह बिष्ट, संयुक्त सचिव दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष विनय कनवाल, सांस्कृतिक सचिव दर्शन कुमार, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि निखिल कपकोटी, दृश्य कला संकाय प्रतिनिधि गौरव पांडे आदि ने उन्हें छात्रसंघ पदों में जीत दिलाने के लिए छात्र-छात्राओं का धन्यवाद अदा किया। इस दौरान परिसर में नव प्रवेशित छात्र- छात्राओं के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी भी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें