फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Almora News: एसएसजे परिसर में वादों की कसौटी पर आज परखे जाएंगे छात्रसंघ के दावेदार

Mon, 28 Sep 2026 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्मोड़ा। किस प्रत्याशी की आवाज में छात्र-छात्राओं के मुद्दों की आवाज गूंजेगी और किसके वादे मतदाताओं को लुभाने में सफल रहते हैं। इसका फैसला एसएसजे परिसर में सोमवार को होने वाली छात्रसंघ प्रत्याशियों की की आमसभा में स्पष्ट होगा। आम सभा के मंच पर प्रत्याशी अपने मुद्दे और एजेंडे के साथ विद्यार्थियों को साधने की कोशिश करेंगे। भाषणों के जरिये जहां वे अपने पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे, वहीं विरोधी प्रत्याशियों के मुकाबले अपनी दावेदारी को मजबूत तरीके से पेश करेंगे।
विज्ञापन

एसएसजे परिसर में 29 सितंबर को होने वाले छात्रसंघ के अध्यक्ष पद पर एनएसयूआई के अमित बिष्ट और एबीवीपी के रोहित सिंह कुमल्टा के बीच सीधा मुकाबला है। अध्यक्ष पद के अलावा उपाध्यक्ष, छात्रा उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, सांस्कृतिक सचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि समेत विभिन्न पदों के प्रत्याशी भी आमसभा में अपने मुद्दे रखेंगे। कुल 13 पदों के लिए 20 प्रत्याशी मैदान में हैं। बता दें कि सचिव पद पर भाष्कर गिरी गोस्वामी और कोषाध्यक्ष पद पर निकिता मेहरा का निर्विरोध निर्वाचन तय है। आमसभा के बाद मंगलवार को परिसर में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक छात्र-छात्राएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से मतगणना शुरू की जाएगी। इसी दिन देर शाम विजेता प्रत्याशियों का भी नाम घोषित होगा।

आज शाम चार बजे तक ही जारी होंगे आईकार्ड
परिसर के कुलानुशासक डॉ. धनी आर्या ने छात्र-छात्राओं से आम सभा के दिन शाम चार बजे तक नामित सहायक कुलानुशासकों से अपने आईकार्ड प्राप्त करने की अपील की है। उन्होंने बताया कि निर्धारित समय के बाद किसी विद्यार्थी को आईकार्ड जारी करना संभव नहीं होगा। बगैर आईकार्ड के वह अपने मत का प्रयोग नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
संजय नयाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें