अल्मोड़ा में जीते छात्रसंघ पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं विवि एसएसजे परिसर अल्मोड़ा के छात्र संघ चुनाव में एबीवीपी के अक्षय सुयाल ने एनएसयूआई प्रत्याशी पवन मेहरा को 148 मतों से पराजित किया। इसके अलावा हीरा सिंह उपाध्यक्ष, स्वर्णिमा गंगोला छात्रा उपाध्यक्ष, मंजीत रावत सचिव, राकेश भंडारी संयुक्त सचिव, प्रशांत कुमार कोषाध्यक्ष और दीपक बिष्ट विवि प्रतिनिधि पद पर निर्वाचित हुए।
अध्यक्ष पद पर अक्षय सुयाल को 1254, पवन मेहरा को 1106, देवेंद्र धामी को 519 और किशोर थापा को 199 मत प्राप्त हुए। इस तरह अक्षय सुयाल ने 148 मत से विजय हासिल की। उपाध्यक्ष पद पर हीरा सिंह ने अभिषेक रावत को 69 मत से हराया। हीरा सिंह को 1535 और अभिषेक रावत को 1466 मत प्राप्त हुए। छात्रा उपाध्यक्ष पद पर स्वर्णिमा गंगोला ने कमला दानू को 623 मतों से पराजित किया। स्वर्णिमा गंगोला को 1762 और कमला दानू को 1139 मत मिले। सचिव पद पर मंजीत रावत ने गोपाल भट्ट को 627 मत से हराया। मंजीत रावत को 1578 और गोपाल भट्ट को 951 मत प्राप्त हुए। माला जीना 537 मत पाकर तीसरे स्थान पर रहीं। कोषाध्यक्ष पद पर प्रशांत कुमार ने हिमांशु मिश्रा को 324 मत से पराजित किया। प्रशांत कुमार को 1686 और हिमांशु को 1362 मत मिले। जबकि संयुक्त सचिव पद पर राकेश भंडारी निर्विरोध चुन लिए गए। विवि प्रतिनिधि पद पर दीपक बिष्ट ने राकेश चंद्र सिंह को 701 मत से हराया। दीपक को 1510 और राकेश चंद्र सिंह को 809 मत मिले। तीसरे नंबर पर रहे सुभाष जोशी को 590 मत प्राप्त हुए।
इसके अलावा भावना पांडे मुख्य संयोजक सांस्कृतिक परिषद, गिरीश चंद्र वाणिज्य संकाय प्रतिनिधि, तारा दत्त कांडपाल विज्ञान संकाय प्रतिनिधि, रुचि मर्तोलिया दृश्यकला संकाय प्रतिनिधि और चंद्रप्रकाश सिंह निर्विरोध शिक्षा संकाय प्रतिनिधि चुने गए। चुनाव परिणाम डीएसडब्लू प्रो. दया पंत ने घोषित किए। चुनाव परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर परिसर निदेशक प्रो.आरएस पथनी, कुलानुशासक प्रो. पीडी भट्ट, प्रो.एमसी दुर्गापाल, प्रो. देव सिंह पोखरिया, प्रो. नरेंद्र भंडारी, प्रो. एसडी शर्मा, प्रो.शेखर जोशी, प्रो.जेएस बिष्ट, प्रो. इला साह, प्रो. भीमा मनराल, डा. देवेंद्र बिष्ट, प्रो. प्रवीण बिष्ट, प्रो. जीसी साह, डा. नवीन भट्ट, डा. मधुलता सनवाल, लियाकत अली खान आदि मौजूद थे। विजयी छात्र प्रतिनिधियों और उनके समर्थकों ने देर शाम विजयी जुलूस निकाले।