फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र गुटों के बीच मारपीट के मामले ने तूल पकड़ा

Sat, 08 Oct 2016 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
लोगों नको समझाते पु्लिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 छात्र गुटों के बीच शुक्रवार की रात हुई मारपीट का मामला गरमा गया। शनिवार तड़के चिलियानौला क्षेत्र के कुछ छात्रों ने वाल्मीकि समाज के एक युवक की पिटाई कर दी। इससे गुस्साए वाल्मीकि समाज के लोगों ने नगर में हंगामा कर दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर थाने में भी प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। दोनों पक्षों में कई बार टकराव की नौबत आ गई। काफी गहमागहमी के बाद अपराह्न सीओ कमल राम ने बमुश्किल दोनों गुटों के बीच समझौता कराया।
विज्ञापन


मालूम हो कि शुक्रवार को छात्र संघ चुनाव के विजेता प्रत्याशी समर्थकों के साथ रात्रि में बाजार में जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया, जो मारपीट में बदल गया। चिलियानौला के एक युवक की जमकर पिटाई कर दी गई। इसके बाद देर रात तक कोतवाली में भी हंगामा हुआ। जुलूस में छात्रों के अलावा कई अन्य युवक भी शामिल थे। इधर शनिवार की सुबह चिलियानौला के कुछ छात्रों ने वाल्मीकि समाज के युवक की पिटाई कर दी। इससे और विवाद बढ़ गया।

वाल्मीकि समाज के लोगों ने जमकर हंगामा काटा। कोतवाली पहुंचकर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। इसी बीच चिलियानौला क्षेत्र के युवक भी कोतवाली पहुंच गए। कई बार कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच टकराव की नौबत आई। वाल्मीकि समाज ने पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाते हुए चक्काजाम और आंदोलन करने की चेतावनी दी। जनदबाव के चलते पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया। सीओ कमल राम ने व्यापार मंडल अध्यक्ष भगवंत नेगी,  नवीन कुवार्बी, मदन कुवार्बी, सुरेश सेठ, हीरा रावत सहित तमाम लोगों की मध्यस्थता में दोनों गुटों के बीच बमुश्किल समझौता कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें