द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। भिकियासैंण में आयोजित ब्लॉक स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में जीआईसी उत्तमसाणी में आठवीं कक्षा के छात्र ध्रुव गौड़ को पहला स्थान मिला। उन्होंने समाज के लिए विज्ञान एवं प्राैद्याेगिकी विषय पर मॉडल प्रस्तुत किया था। प्रधानाचार्य सुषमा अश्विनी कुमार ने बताया कि अब वह जिला स्तरीय प्रदर्शनी में प्रतिभाग करेंगे। प्रधानाचार्य सहित शिक्षिका कंचन, नरेंद्र कुमार आर्या, सोनी पोखरिया आदि ने उन्हें बधाई दी है। संवाद