फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों पर लाठीचार्ज से बौखलाया उक्रांद

Mon, 02 Apr 2018 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
भाजपा सरकार का पुतला फूंकते उक्रांद कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 दिल्ली और देहरादून में बेरोजगारों पर हुए लाठीचार्ज से उत्तराखंड क्रांति दल भड़क गया है। उक्रांद, युवा उक्रांद और यूएसएफ ने सोमवार को यहां चौराहे पर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। कहा कि युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं, लेकिन सरकार की संवेदनाएं पूरी तरह से मर चुकी हैं। इस तरह के कृत्यों का उक्रांद विरोध करेगा।

विज्ञापन


विरोध में उक्रांद के लोग अपराह्न यहां मुख्य चौराहे पर एकत्रित हुए और नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि रोजगार दिलाने के नाम पर सत्तासीन हुई भाजपा अब बेरोजगारों पर लाठीचार्ज करवा रही है। कहा कि युवाओं का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मांगों को लेकर शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करना सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन सरकार संवेदनहीन हो चुकी है। कहा कि भविष्य में यह रवैया जारी रहा तो उक्रांद युवाओं को साथ लेकर आंदोलन शुरू कर देगा। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष गोविंद अधिकारी, केंद्रीय महामंत्री अर्जुन सिंह खंपा, कमल किशोर अधिकारी, मनीष तड़ागी, कमल आगरी, गणेश आर्या, कमल शाह, पवन सिंह, पंकज रौतेला, नीरज मेहरा, अरविंद नेगी, जगदीश रौतेला सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थेे।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें