फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताली पेयजल निगम कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Fri, 11 Jan 2019 12:49 AM IST
Almora desk अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
विज्ञापन
पेयजल निगम कार्यालय प्रांगण में नारेबाजी करते हड़ताली कार्मिक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीन माह के लंबित वेतन और सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन नहीं मिलने से नाराज उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिकारी और कर्मचारी चौथे दिन भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहे। कार्मिकों ने कार्यालय प्रांगण में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया और धरना दिया। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 
विज्ञापन


कार्यालय प्रांगण में हुई सभा में उन्होंने कहा शासन कर्मचारियों को तीन माह से वेतन और सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन का भुगतान नहीं कर पा रहा है। जिससे कर्मचारी गंभीर आर्थिक संकट से जूझने को मजबूर हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शासन और प्रबंधन तंत्र द्वारा कर्मचारियो के प्रति उदासीन रवैया अपनाया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वेतन, बोनस और पेंशन जल्द नहीं मिली तो आंदोलन तेज करने को कार्मिक मजबूर होंगे। 

प्रदर्शन में यतेंद्र लस्पाल, राहुल बिष्ट, प्रेमा बिष्ट, मनौता देवी, गीता देवी, अंबादत्त भट्ट, कुंदन बिष्ट, अर्जुन फर्त्याल, डीएस रावत, दीप चंद्र, दया किशन सनवाल, जीवन चंद्र जोशी, अशोक भंडारी, घनश्याम लोहनी, गणेश दत्त तिवारी, नरेंद्र बिष्ट, पान सिंह नेगी, ज्योति तिवारी, देवीदत्त जोशी, देवीदत्त भट्ट, हरीश सनवाल, दिनेश तिवारी, आलोक कुमार, कुंदन अधिकारी, दीपक तिवारी, देवेंद्र राणा, हरीश सतवाल, गोविंद बिष्ट, रणजीत बिष्ट, राजेंद्र बिष्ट, दीपा जोशी, निर्मला रावत, सुनील दत्त, कैलाश कार्की, घनश्याम लोहनी, गणेश दत्त तिवारी आदि ने भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें