फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन के लिए दवा विक्रेताओं की हड़ताल थमी 

Wed, 14 Jun 2017 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  रानीखेत (अल्मोड़ा)।
विज्ञापन
एसडीएम रजा अब्बास के साथ वार्ता करते दवा विक्रेता। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजकीय अस्पताल परिसर में स्थित दवा की दुकान हटाने की मांग को लेकर उत्तरांचल औषधि व्यवसायी महासंघ ने 15 जून से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल तीन दिन के लिए स्थगित कर दी है। सुबह एसडीएम के साथ हुई वार्ता में प्रशासन ने तीन दिन के भीतर दुकान हटाने का आश्वासन दिया है। महासंघ का कहना है कि दुकान अवैध है, वहां रेडक्रास के माध्यम से जन औषधि केंद्र खोला जाए।
विज्ञापन



दुकान हटाने की मांग को लेकर महासंघ  के पदाधिकारियों ने 15 जून से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी, इधर एसडीएम रजा अब्बास ने महासंघ के पदाधिकारियों के साथ यहां बैठक की। पदाधिकारियों का कहना था कि अस्पताल परिसर में लंबे समय से दवा की दुकान संचालित हो रही  है। दुकान  को  खोलने के  लिए  नियमों को ताक पर रखा गया  है। कहा कि दुकान संचालक अब अस्पताल  परिसर  में जन  औषधि  केंद्र खोलने की जुगत में लगा हुआ है। कहा कि जन औषधि केंद्र रेडक्रास के माध्यम  से ही  खुलना चाहिए।


वार्ता में व्यापार संघ अध्यक्ष भगवंत नेगी, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल आदि भी मौजूद थे। एसडीएम रजा अब्बास ने दवा व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया, कहा कि हड़ताल से आम जनता को परेशानी होगी। महासंघ के अध्यक्ष आरपी पांडे ने बताया कि प्रशासन ने दवा की दुकान को हटाने के लिए तीन दिन का समय मांगा है। इसी आधार पर महासंघ 15 जून से बेमियादी हड़ताल पर नहीं जाएगा। 17 तक मांग पूरी नहीं हुई तो फिर से आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। वार्ता में वीके सती, जगदीश जोशी, भाष्कर कपिल, संदीप चौरसिया, हेम बंसल, राजीव डंगरिया, हरीश नैनवाल, रमेश बंसल, सुरेंद्र शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें