फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए के खिलाफ गांधी पार्क में दिया धरना, नारे लगाए

विज्ञापन
डीडीए समाप्त करने की मांग को लेकर गांधी पार्क अल्मोड़ा में धरना देते विभिन्न संगठनों के लोग। - फोटो : ALMORA
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सर्वदलीय संघर्ष समिति के बैनर तले विभिन्न संगठनों के लोगों ने जिला विकास प्राधिकरण (डीडीए) समाप्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को दोपहर बारह बजे से दो बजे तक गांधी पार्क में धरना दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने सरकार और डीडीए के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनता की मांग की अनदेखी कर रही है। यदि डीडीए जल्द समाप्त नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
इस मौके पर समिति के संयोजक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि जनता को विश्वास में लिए बगैर प्रदेश सरकार ने तुगलकी फरमान जारी कर नवंबर 2017 में डीडीए जबरन पूरे पर्वतीय क्षेत्र में लागू कर दिया, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

डीडीए की औपचारिकताएं पूरी करने में जनता को काफी दिक्कतें हो रही हैं, इस कारण लोग भवन निर्माण नहीं कर पा रहे हैं। कांग्रेस के जिला सचिव दीपांशु पांडे ने कहा कि डीडीए से जनता परेशान है। हर्ष कनवाल ने कहा कि प्राधिकरण के नाम पर जनता को नोटिस देकर भय का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।
चंद्रकांत जोशी ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण के शुल्क के नाम पर जनता से भारी भरकम फीस वसूली जा रही है। धरने की अध्यक्षता उपपा के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी ने और संचालन कांग्रेस जिला प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने किया।
धरने पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, वैभव पांडे, प्रताप सत्याल, राजू गिरि, चंद्रमणि भट्ट, दिनेश जोशी, पूरन मेहरा, आनंदी वर्मा, एमसी कांडपाल, राजू गिरी, हर्ष सिंह, लीला खोलिया, हेम चंद्र जोशी, सचिन आर्य, पुष्कर पांडे, हेम तिवारी, भारतरत्न पांडे, महेश चंद्र, ललित मोहन पंत आदि बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें