फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों ने शुरू किया बेमियादी चक्काजाम

Thu, 01 Oct 2015 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 परिवहन निगम के स्थानीय रोडवेज डिपो में परिचालक के निलंबन का मामला तूल पकड़ गया है। निलंबन से गुस्साए अधिकांश कर्मचारियों ने डिपो गेट पर नारेबाजी के साथ अनिश्चितकालीन चक्काजाम शुरू कर दिया है। देर शाम तक लखनऊ, दिल्ली, देहरादून सहित तमाम स्थानों को बसों का संचालन ठप रहा। बताया गया है कि गत दिवस एक बुजुर्ग यात्री और कंडक्टर के बीच उम्र को लेकर विवाद हो गया था, यात्री की शिकायत आरएम तक पहुंची, आरएम ने तत्काल प्रभाव से एआरएम को कंडक्टर को निलंबित करने के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन

निलंबन से गुस्साए कर्मचारी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों ने गेट पर तालाबंदी कर वहीं धरना शुरू कर दिया, जो कुछ देर बाद अनिश्चितकालीन चक्काजाम में तब्दील हो गया। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार ने 65 साल की उम्र तक के बुजुर्गों को मुफ्त यात्रा सुविधा दी है। गत दिवस गनाई-दिल्ली सेवा में एक वरिष्ठ नागरिक द्वाराहाट से रानीखेत के लिए सवार हुए। उन्होंने परिचालक महेश जोशी को वोटर कार्ड दिखाया, जिसमें आयु 65 वर्ष से कुछ कम थी, कंडक्टर ने पैन कार्ड मांगा तो उसमें उम्र 65 वर्ष से अधिक दर्शायी गई थी। उम्र मेल नहीं खाने से परिचालक ने टिकट काट दिया। रानीखेत पहुंचने पर वरिष्ठ नागरिक एआरएम केएस रावत से मिले। उन्होंने आप बीती सुनाई, बताया गया है कि उस वक्त आरएम सीपी कपूर भी वहीं मौजूद थे। आरएम ने परिचालक को निलंबित करने के आदेश दे दिए। कर्मचारियों का कहना है कि हालांकि बुजुर्ग यात्री कंडक्टर के खिलाफ कार्रवाई नहीं करने को कह गए थे, लेकिन एआरएम ने इस मामले में अधिक दिलचस्पी दिखाते हुए निलंबन आर्डर तैयार कर दिया। जब तक परिचालक का निलंबन रद नहीं होता तब तक चक्काजाम रहेगा। जाम के चलते लखनऊ, दिल्ली, देहरादून सहित तमाम स्थानों को संचालित वाहन ठप रहे।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें