स्ट्रीट लाइट शुभारंभ मौके पर पालिकाध्यक्ष कल्पना देवी और सभासद। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नगर पालिका परिषद रानीखेत चिलियानौला अब स्ट्रीट लाइटों की रोशनी से जगमग है। पालिका क्षेत्र में करीब 100 स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी हैं। पालिका अध्यक्ष कल्पना देवी ने बटन ऑन कर स्ट्रीट लाइटों का लोकार्पण किया। अध्यक्ष कल्पना ने कहा कि सभी सात वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाई जा रही हैं। इससे रात में आवाजाही सुरक्षित हो सकेगी। हालांकि सड़क से दूरी वाले वार्डों में अभी यह व्यवस्था नहीं की गई है। सड़क से दूर वाले इलाकों में भी यह व्यवस्था शीघ्र की जाएगी। यहां सोलर लाइटें लगाई जाएंगी। इस दौरान सभासद नवल पांडे, गोपाल राम, अरुण रावत, कमला बिष्ट, दीप कुमार, उमा रावत आदि रहे।